दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना भारत- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Image Source: Google

New Delhi:  संसद का बजट सत्र(budget session)  आज से शुरू हो गया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं। बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अभिभाषण है। संसद में अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।बुधवार (01 फरवरी ) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। बजट-सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी, वहीं विपक्षी दलों ने अडाणी समूह से जुड़ा विषय, कुछ राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के स्पष्ट संकेत दिये हैं।

गरीब लोगों को दिए गए 27 लाख करोड़ रुपये- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ करोड़ों लोगों को 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुहैया कराई गई है. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी योजनाओं और प्रणालियों से भारत करोड़ों लोगों को कोविड के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जाने से बचाने में सक्षम रहा.

आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को और गरीब होने से बचाया- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचाए हैं. 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था. जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं.

अब खुद आ जाता है टैक्स रिफंड- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था. आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है. आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है.

सरकार ने दिया हर दुस्साहस का कड़ा जवाब- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, LoC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है. जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया वे इन वर्षों में उसे मिली है.

सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास भी जुड़ गया. यही मंत्र विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा बन चुका है. कुछ ही महीने में सरकार के नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे. सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में लोगों ने कई सकारात्मक परिवर्तन देखे हैं. आत्मविश्वास शीर्ष पर है, दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है. भारत दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है.

अमृतकाल के 25 वर्ष का कालखंड विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है. ये हमारे सामने युग निर्माण का अवसर है. हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और आधुनिकता का भी हर अध्याय जुड़ा हो. हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो। ऐसा भारत हो जिसमें गरीबी ना हो. जिसका मध्यमवर्ग भी वैभव से युक्त हो.

News Source Link:

Related Articles

Back to top button