Love Brain Disorder: बॉयफ्रेंड को दिन में 100 बार करती थी कॉल, हुई Love Brain Disorder का शिकार

Love Brain Disorder: बॉयफ्रेंड को दिन में 100 बार करती थी कॉल, हुई Love Brain Disorder का शिकारLove Brain Disorder: चीन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 18 साल की लड़की लव ब्रेन डिसऑर्डर नामक बीमारी से पीड़ित पाई गई है। खबर के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। इस कारण वो दिन में 100-100 साल उसे कॉल लगा देती थी। लड़की को भर्ती किया गया तो उसके लव ब्रेन डिसऑर्डर नामक बीमारी से पीड़ित होने का पता चला। यह एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपने पार्टनर से मिलने के लिए हर वक्त बेचैन रहता है। अगर समय रहते इस स्थिति पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।

बता दें कि जियाओयू नाम की लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से हद से ज्यादा ऑब्सेस्ड थी। जब उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को 100 बार कॉल किया और उसने नहीं उठाया तो लड़की ने घर का सामान फेंकने के बाद लड़के को आत्महत्या करने की धमकी तक डे डाली। इस बात को सुनने के बाद लड़का काफी डर गया था।

Love Brain Disorder: क्या है लव ब्रेन डिसऑर्डर ?

यह एक प्रकार का ओब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (Obsessive Compulsive Disorder) है। इसमें व्यक्ति को अपने पार्टनर के प्रति मोह बहुत ज्यादा हो जाता है। इसमें व्यक्ति की पर्सनालिटी जो नजर आती है, वो बॉर्डरलाइन डिसऑर्डर का कारण भी हो सकती है। आसान भाषा में समझा जाए तो, इस स्थिति में व्यक्ति के लिए अपने पार्टनर के बिना रह पाना मुश्किल हो जाता है। वो हर वक्त अपने पार्टनर के करीब रहने की कोशिश करता रहता है।

Love Brain Disorder: किस कारण से होती है ये बीमारी

अगर कोई व्यक्ति लव ब्रेन डिसऑर्डर से ग्रस्त है, तो इसका कारण उसका अतीत का अनुभव भी हो सकता है। ऐसे में उसका अनुभव पार्टनर को खोने या उससे बिछड़ने का हो सकता है। इसके कारण यह व्यक्ति का डर बन जाता है, जो उसे अपने पार्टनर से दूर नहीं होने देता है।

dog’s dress: कुत्ते की पोशाक में रहने के लिए इस आदमी ने खर्चे 15000 डॉलर, आप सोच भी नहीं सकते!

Love Brain Disorder: परिवार से प्यार न मिलना

अगर किसी व्यक्ति में स्वभाविक रूप से यह समस्या है, तो परिवार से प्यार न मिलना भी कारण हो सकता है। यह मां-बाप को लड़ते और अलग होता देख या कभी प्यार न मिल पाने का कारण भी हो सकता है। इसके कारण व्यक्तिपार्टनर को खोने के डर से उससे कनेक्ट करता रहता है।

Love Brain Disorder: क्‍या होते हैं लक्षण

ऐसे में व्यक्ति अपने पार्टनर से बिल्कुल भी दूरी सह नहीं पाता है। हर वक्त अपने पार्टनर से कनेक्ट करने और मिलने की कोशिश करता रहता है।

ऐसे में व्यक्ति को अपने पार्टनर के करीब आने वाले हर व्यक्ति से जलन होती है। उसके लिए किसी को भी बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।

इस स्थिति से ग्रस्त व्यक्ति को हर वक्त अपने पार्टनर की याद आती रहती है। इसके कारण उसके लिए काम पर ध्यान लगाना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति खुद को परिवार और दोस्तों से भी दूर कर लेता है। सिर्फ अपने पार्टनर के करीब रहना पसंद करता है।

इस डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति हर वक्त सपनों में खोए रहता है। वो अपने पार्टनर के ख्वाबों में खोए रहता है। साथ ही, उसे असल जिंदगी भी सपने की तरह लगने लगती है।

अगर आपको किसी करीबी में ये लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  इस समस्या में यही थेरेपी और दवाओं के जरिए की इलाज किया जा सकता है।

www.facebook.com/tarunrath

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427