दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.5% की गिरावट, अनुमानों से बेहतर रहे आंकड़े

नई दिल्ली। घरेलू अर्थव्यवस्था आधिकारिक रूप से मंदी में प्रवेश कर गई है, हालांकि अर्थव्यवस्था में रिकवरी भी उम्मीद से तेज हो रही है। दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, हालांकि अलग अलग संगठनों के अनुमानों में तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था में इससे तेज गिरावट का अनुमान दिया गया था।  पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। लगातार दो तिमाही में निगेटिव ग्रोथ पर अर्थव्यवस्था को आधिकारिक रूप से मंदी में मान लिया जाता है। हालांकि दूसरी तिमाही के आंकड़े अनुमानों से बेहतर होने पर रिकवरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। रिजर्व बैंक ने दूसरी तिमाही में 8.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान दिया था। वहीं इनवेस्टमेंट बैंक बार्कलेज ने दूसरी तिमाही में 8.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान दिया था। कई अन्य संस्थाओं ने भी दूसरी तिमाही में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट का अनुमान दिया था।

अर्थव्यवस्था की गिरावट पर लगाम मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की वजह से देखने को मिला है। दूसरी तिमाही मे सेक्टर में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। आज जारी हुए आंकड़ों से संभावना बन गई है कि अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही से बढ़त दर्ज कर सकती है।

Related Articles

Back to top button