इसरो के वैज्ञानिक जुटे विक्रम के लैंडिंग में गडबड़ी जानने में, साधा जा रहा है संपर्क

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक अब इस काम में जुट गए हैं कि चन्द्रयान 2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग में गड़बड़ी कहां हुई। इसरो यह पता लगाने लग गया है कि लैंडिंग में कमी कैसे हुई और क्यों हुई। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने लंबा-चौड़ा डाटा खंगालना प्रारंभ कर दिया है। इसरो के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए विक्रम लैंडर के टेलिमेट्रिक डाटा, सिग्नल, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, लिक्विड इंजन के काम का अध्ययन करने में जुट गया है।

इसरो मुख्यतया: आखिरी बीस मिनट के डाटा खंगाला जा रहा है।विक्रम की लैंडिंग आखिरी पलों में गड़बड़ हुई। ये दिक्कत तब शुरू हुई जब विक्रम लैंडर चांद की सतह से मात्र 2.1 किलोमीटर ऊपर था। अब वैज्ञानिक विक्रम लैंडर के उतरने के रास्ते का विश्लेषण करने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button