कांग्रेस का संगठन मजबूत करने को लेकर बैठक शुरू, प्रियंका संभालेंगी ये सीटें

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनावों में महज अब कुछ महीने बचे है। कांग्रेस ने पिछले आम चुनावों के बाद से बीजेपी का गढ़ बन चुके उत्तर प्रदेश में जीत का परचम फहराने के लिए रणनीति बना ली है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दोपहर जयपुर से लौटने के बाद लखनऊ में बैठकों का दौर शुरू किया, जो आज सुबह करीब पांच बजे तक चला। मुलाकातों का दौर करीब 15 घंटे तक चला। उन्होंने लगभग 12 लोकसभा सीट के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि यूपी के संसदीय इलाकों को बहुत कुछ सुनने को मिल रहा है, संगठन कैसे मजबूत होगा ये देखना है। प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की लगातार पूछताछ पर कहा कि ये चीज चलती रहेंगी। मैं अपना काम कर रही हूं।

वहीं कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक चलते हुए प्रियंका गांधी को 41 और ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। सूबे में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया है। इसके तहत प्रियंका गांधी को 41 सीटों, जबकि महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button