अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-विकास की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ाया

गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)ने घुसपैठियों के बहाने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्‍तर में फूट डालो, राज करो की नीति अपनाई। यही नहीं नॉर्थ ईस्ट में आतंकवाद की समस्या को सुलझाने के बजाए कांग्रेस ने इसे और फैला दिया। यह बात नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रैटिक अलायंस (नेडा) की बैठक को संबोधित करते हुए कही। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि असम ही नहीं पूरे देश को विदेशी घुसपैठियों से मुक्‍त कराया जाएगा और इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से 2014 तक कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट में भाषा, जाति, संस्कृति, क्षेत्र विशेष के आधार पर झगड़े पैदा करने का काम किया। इससे पूरा नॉर्थ ईस्ट अशांति का गढ़ बन गया। यहां विकास की जगह भ्रष्टाचार को अहम जगह देने का काम कांग्रेस ने किया। उन्‍होंने कहा कि नार्थ ईस्ट के राज्यों ने NRC पर चिंता व्यक्त की है कि काफी लोग छूट गए हैं, इसलिए और ज्‍यादा गहनता से काम होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button