SP-BSP गठबंधन को पूरा आशीर्वाद : मुलायम

मैनपुरी। सपा-बसपा गठबंधन के बाद पहली बार मैनपुरी आए सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन को उनका पूरा आशीर्वाद है। ईमानदारी से दोनों पार्टियां काम करें और टिकट का सही तरह से वितरण करें तो कोई हरा नहीं सकता। वह गांव चांदा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम चांदा की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।

उन्होंने सपा-बसपा के लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर अपनी मुहर लगा दी। कहा कि सपा की नीतियां देश में सबसे बेहतर हैं। चीन से खतरा है, वह सबसे बड़ा धोखेबाज है। बेवजह कश्मीर मामले में दखलंदाजी कर रहा है। कश्मीर में जो लोग रहे रहे हैं, उन्हें अपने देश से प्यार है। कहा कि भारतीय सेना का कोई मुकाबला नहीं है। 1962 में भारतीय सेना बिना हथियार के लड़ी थी।

Related Articles

Back to top button