भाजपा ने छह राज्यों की तीन सीटों पर दर्ज की जीत, बंगाल और झारखंड में लगा झटका; घोसी में सपा की बढ़त बरकरार

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड (Uttarakhand), केरल (Kerala), बंगाल (Bengal), झारखंड (Jharkhand) और त्रिपुरा (Tripura) की विधानसभा सीटें शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने तीन, कांग्रेस-टीएमसी और झामुमो ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। यूपी को घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button