जामिया की वाइस चांसलर बोलीं, पुलिस बिना इजाजत कैंपस में घुसी, हम कोर्ट जाएंगे

नई दिल्ली। जामिया यूनिवर्सिटी में हिंसा के बाद आज खुलने पर विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जामिया की वाइस चांसलर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिली। आपको बताते जाए कि आज सुबह से ही जामिया कैंपस में छात्र लगातार वाइस चांसलर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर प्रदर्शनकारी से कहा कि उनकी ओर से FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन पुलिस उनकी FIR को रिसीव नहीं कर रही है। जो आप चाहते हैं हम वो नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हम सरकारी अफसर हैं।
जामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर से छात्र लगातार उनसे सवाल पूछ रहे हैं। जामिया के एक छात्र ने उनसे पूछा कि CAA, NRC पर उनका क्या स्टैंड है। इस पर नजमा अख्तर ने जवाब दिया कि छात्र सिर्फ यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए सवाल ही पूछें।

Related Articles

Back to top button