केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल से घटाया वैट, 8 रुपए कम हुए दाम, आधी रात से लागू होंगी नई दरें

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल से वैट को कम कर दिया है। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत तकरीबन 8 रुपए तक कम हो सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल कैबिनेट ने पेट्रोल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया है। ऐसे में आज आधी रात से नई दरें लागू होंगी। जिसके बाद कीमत 95.97 रुपए के आस-पास हो जाएगी। देश में पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें यथास्थित बनी हुई हैं वरना हाल ऐसा हो गया था कि आंख खुलते ही तेल की कीमतों में इजाफा हो जाता था। 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक यह तेजी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से तेल आम आदमियों की पहुंच से दूर होता जा रहा था।

केंद्र सरकार ने कम किया था एक्साइज ड्यूटी

ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने 3 नवंबर को तेल पर से एक्साइज ड्यूटी कम किया और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से वैट कम करने की अपील की। जिसके बाद कई सारें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने वैट कम कर दिया था लेकिन दिल्ली सरकार ने वैट नहीं घटाया था। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट कम कर दिया है।

Related Articles

Back to top button