राजामौली को मिला अमेरिका का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब ऑस्कर में भी अपना जलवा बिखरेने के लिए तैयार है। शुक्रवार को आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है, जिसे फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड्स की ओर एक ठोस कदम माना जा रहा है।

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पहली जीत दर्ज करते हुए विश्व मंच पर अवार्ड अपने नाम करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसएस राजामौली को आरआरआर के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार जीता है।आपको बता दें कि न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार की स्थापना साल 1935 में हुई थी, ये अमेरिका का सबसे पुराना क्रिटिक्स ग्रुप है, जिसमें अमेरिका के कई बड़े अखबार, मैगजीन और वेबसाइट शामिल हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन अगले साल, 2023 जनवरी में होगा।

Related Articles

Back to top button