‘नेहरू नाम से नहीं, काम से जाने जाते थे…’ मेमोरियल का नाम बदलने पर बोले राहुल गांधी

New Delhi:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं। उनका नाम नहीं। केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी कर दिया है। 14 अगस्त से आधिकारिक तौर पर नया नाम प्रभावी हो गया है। कांग्रेस की ओर से पहले ही इस बदलाव को लेकर केंद्र की नीतियों पर निशाना साधा गया था। कांग्रेस की ओर से यह कहा गया कि कि लगातार हमले के बावजूद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

आज पहली बार राहुल गांधी ने इस बदलाव पर अपना मुंह खोला। दो दिनों के लेह-लद्दाख की यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं।

 

Related Articles

Back to top button