राहुल ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के पत्र को बताया यात्रा रोकने का बहाना

Image Source: Google

New Delhi: दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस(corona virus)  का खतरा लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल में ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा(India Jodo Yatra) स्थगित करने की बात कही थी। अब इसी को लेकर राहुल गांधी की ओर से जवाब दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का यह नया विचार है। उन्होंने मुझे पत्र लिखकर कहा कि कोरोना वायरस आ रहा है और यात्रा बंद कर दो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब यात्रा को रोकने का बहाना है। यह भारत की सच्चाई से डरे हुए हैं।

अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि यह जो यात्रा है वह कश्मीर तक जाएगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने नया आईडिया निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी कि कोविड-19 रहा है, यात्रा बंद करो। उन्होंने कहा कि अब देखिए यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं। मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड-19 रहा है। यह सब बहाने हैं। उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान की शक्ति से और सच्चाई से यह लोग डर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हर जाति के लोग शामिल हुए।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button