CM शिवराज ने दिया इस्तीफा, बोले- सरकार बनाने का नहीं करूंगा दावा पेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि शिवराज सिंह ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे। हालांकि, बीती रात को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं। कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे।शिवराज ने कहा कि मैं संख्या बल के सामने सर झुकाता हूं और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 109 सीटें मिली हैं। जबकि, 114 सीटों के साथ राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।इसी बीच अब खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इसी के साथ कांग्रेस को समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दलियों का समर्थन प्राप्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button