राहुल, गहलोत, पायलट की आज दिल्ली में बैठक, करेेंगे मंत्रियों के नामों पर मंथन

जयपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के चार दिन बाद भी मंत्रिमंडल को लेकर मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में मंत्रियों के नामों पर मंथनकरेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंच गए है। जबकि पायलट पहले से ही वहां मौजूद है।
बताया जा रहा है कि अगर नामों पर एकराय बन जाती है तो सोमवार तक मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला सकते है। विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए भी राहुल गांधी के स्तर पर ही कोई फैसला हो सकता है। बैठक में यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम व डिप्टी सीएम के बीच किस तरह से अधिकारों का बंटवारा होगा या नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button