आंध्रप्रदेश : गोदावरी नदी में नाव डूबने से 7 की मौत, 60 पर्यटक थे सवार, राहत कार्य जारी

हैदराबाद। रविवार को आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के देवीपटनम में गोदावरी नदी मे सैलानियों से भरी एक नाव डूब गई। नाव पर 60 लोग सवार थे। अंतिम समाचार मिलने तक इनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया, जबकि सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मंत्री अवंती श्रीनिवास और जिले में मौजूद मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं। रेड्डी ने जिलाधिकारी और अधिकारियों से बात कर हादसे से जुड़ी जानकारी ली।

उन्होंने युद्ध स्तर पर रेसक्यू ऑपरेशन चलाने को कहा है। राहत कार्यों में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल करने को कहा है। क्षेत्र में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और सभी नाव संचालकों के लाइसेंस चेक करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button