UP:विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस को फिर दिया झटका, विधानसभा सत्र में लिया हिस्सा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) ने कांग्रेस को झटका देते हुए न केवल विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचीं, वरन उन्होंने सदन में अपने विचार भी रखे। कांग्रेस ने विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह न केवल विशेष सत्र में पहुंची, बल्कि उन्होंने अपने विचार भी रखे। अदिति ने सतत विकास के लक्ष्य पर कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपिता के सम्मान में सदन में आई हैं।

उन्होंने कहा कि वे बचपन से बापू की कहानी सुनती आ रही हैं, लेकिन पंचायतीराज व्यवस्था का क्या हाल है? जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खरीद-फरोख्त होती है। सदन से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि वह देशहित के मुद्दे पर पार्टी लाइन से हटकर चलती हैं।

Related Articles

Back to top button