साध्वी प्रज्ञा सिंह का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे देशभक्त हैं, देशभक्त रहेंगे

भोपाल। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर एक विवादित बयान दे दिया है। अबकी बार उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त है। यह बात उन्होंने अभिनेता कमल हासन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में जवाबद देगी।

आपकाे बताते जाए कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा था कि नाथूराम गोडसे पहला हिंदू आतंकवादी था। उनके इस बयान को लेकर काफी हंगामा हो गया था। यहां तक की उनको मारने की धमकी भी दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गोडसे को फांसी की सजा दे दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर मालेगांव बम धमाके में शामिल होने का आरोप लगा हुआ है। इसका कोर्ट में केस चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 30 प्रत्याशी मैदान में थे।

Related Articles

Back to top button