सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। साधना के फेफड़े में संक्रमण होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। बता दें कि साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) प्रतीक यादव की मां थीं और बीजेपी नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) की सास थीं। मुलायम सिंह आज ही साधना को देखने के लिए मेदांता पहुंचे थे। साधना गुप्ता को कुछ दिनों से बुखार भी था। इसीलिए उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मालती और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वह मूल रूप से औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। उनकी पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था लेकिन पति से उनकी बनी नहीं इसलिए उनका तलाक हो गया। बाद में साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह से शादी कर ली। साधना, मुलायम सिंह से 20 साल छोटी थीं। उनके एक बेटा प्रतीक यादव भी है। साधना गुप्ता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं।

Related Articles

Back to top button