लखनऊ में कांस्टेबल की गोली लगने से ‘एपल’ के मैनेजर की मौत पर बवाल

लखनऊ । लखनऊ के वीआईपी इलाके में पुलिस कांस्टेबल ने एक युवक की गोली मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। मरने वाला युवक एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी है। मृतक की पत्नी ने इसे हादसा नहीं हत्या बताया है। कांस्टेबल को इस आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विवेक आईफोन की लॉन्चिंग करके लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो बात बढ़ गई और कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने विवेक पर गोली चला दी। एसएसपी लखनऊ के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वे बताते हैं कि शिकायतकर्ता सना खान ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थीं। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास ही उनकी गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान दो पुलिसकर्मी आए। इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की। सना का आरोप है कि कांस्टेबल ने विवेक के गले में गोली मारी गई। सना की शिकायत पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार विवेक पत्नी कल्पना ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। पुलिस ने मेरे पति की गाड़ी पर क्यों गोली चलाई। पति से रात में डेढ़ बजे बात हुई थी। मुझे पता था कि सना विवेक के साथ है। इसके साथ ही कल्पना ने आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के पुलिस के दावे को बिलकुल गलत ठहराया।इस बीच चश्मदीद सना से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button