साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंदिर में भजन गाए, चुनाव प्रचार पर लगी थी रोक

भोपाल। चुनाव आयोग के बैन लगाने के बाद साध्वी प्रज्ञा आज भोपाल के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वहां पर उन्होंने भजन भी गाए हैं। आपको बताते जाए कि चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर 72 घंटे का चुनावी सभा करने पर बैन लगा दिया है। मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है. इसी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। ठाकुर ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया था और उनको इस कार्य को लेकर गर्व है।
प्रज्ञा ने अागे कहा था कि हमने देश से एक कलंक को मिटाया। हम ढांचा को गिराने गए। मुझे काफी गर्व है कि ईश्वर ने मुझे यह मौका दिया और मैं इस कार्य को कर सकी। हम विश्वास दिलाते हैं कि उस स्थल पर राममंदिर का निर्माण होगा।
ठाकुर ने कहा था कि एटीएस के पूर्व प्रमुख करकरे को उन्होंने शाप दिया था, इसलिए वह मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए हमले में आतंकियों के हाथों मारे गए।

Related Articles

Back to top button