प्रियंका गांधी को एक महीने के अंदर सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को एक महीने के अंदर सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। सरका ने प्रियंका गांधी को 35, लोधी एस्टेट का बंगला खाली करने का आदेश दिया है। प्रियंका गाधी को 1 अगस्त तक लोधी एस्टेट का बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। शहरी विकास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। 23 साल पहले 21 फरवरी 1997 को प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट में 35 नंबर सरकारी बंगला आबंटित किया गया था। उस समय प्रियंका गांधी को एसपीज सुरक्षा मिली हुई थी और उसी के आधार पर बंग्ला दिया गया था। बता दें कि, प्रियंका गांधी ने हाल ही में कोरोना संकट और मजदूरों को लेकर राज्य की योगी सरकार को कई बार सवालों के घेरे में लाकर खड़ा किया है।

प्रियंका गांधी से सरकारी बंगला खाली कराने को लेकर मंत्रालय का कहना है कि जेड प्लस सिक्योरिटी वालो ंको सरकारी बंगला जरूरी नहीं है।

Related Articles

Back to top button