चन्द्रयान-2 ऑर्बिटर अभी भी काट रहा है चन्द्रमा के चक्कर, भेज सकता है चांद के फोटो

बेंगलुरू। चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के चांद पर लैंडिग से ठीक 2.1 किमी पहले इसरो से संपर्क टूट गया। विक्रम का संपर्क क्यों टूट गया या फिर वो दुर्घटनाग्रस्त तो नहीं हुआ? अभी भले इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन 978 करोड़ रुपए लागत वाला चंद्रयान-2 मिशन में अभी सबकुछ खत्म नहीं हो गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक अधिकारी ने बताया कि मिशन का सिर्फ पांच प्रतिशत -लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर- नुकसान हुआ है, जबकि बाकी 95 प्रतिशत -चंद्रयान-2 ऑर्बिटर- अभी भी चंद्रमा का सफलतापूर्वक चक्कर काट रहा है।

Related Articles

Back to top button