बजरंग पूनिया के बाद रेसलर विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया अर्जुन अवॉर्ड

Delhi News: बजरंग पूनिया के बाद रेसलर विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया अर्जुन अवॉर्ड

New Delhi: बजरंग पुनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने अब अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटा दिया है। विनेश ने इन पुरस्कारों का लौटाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। वह इसे प्रधानमंत्री कार्यालय में लौटाने जा रही थी, लेकिन पुलिस के रोके जाने के बाद उन्होंने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया, जिसके बाद उसे पुलिस ने उठा लिया। विनेश के साथ इस दौरान रेसलर बजरंग पूनिया भी साथ थे जिन्होंने पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बजरंग ने ट्वीट कर लिखी ये बात

रेसलर बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट द्वारा अवॉर्ड लौटाए जाने से का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये दिन किसी भी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला रेसलर्स इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। रेसलर्स द्वारा अवॉर्ड लौटाए जाने की वजह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया हाल में हुए चुनाव में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह का जीत हासिल करना है। इसी के बाद से बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई रेसलर्स लगातार इसको लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। खेल मंत्रालय ने भी कुश्ती संघ की नई कार्यकारणी को तीन दिन के बाद ही निलंबित कर दिया था।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button