जामिया हिंसा के नए वीडियो पर भाजपा ने कहा, सुरक्षा खतरे में डालने वालों के पक्ष में काग्रेस

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के हालिया वीडियो फूटेज सामने आए हैं, जिसमें छात्रों के हाथ में पत्थर देखा गया है। इसके बाद अब छात्रों को पीटने व इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद जी. वी. एल. नरसिम्हा राव ने कहा कि देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के पक्ष में लगातार बोलना आज कांग्रेस की नीति बन गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दो दिन पहले पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के प्रति कोई संवेदना व्यक्त नहीं की, लेकिन सैन्य बलों के खिलाफ सवाल उठाए। प्रियंका वाड्रा ने भी इस विषय को समझे बिना पुलिस को दोषी ठहराया।

कथित वीडियो का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि वीडियो दिल्ली पुलिस के पास उपलब्ध है। भाजपा सांसद ने पूछा, “मीडिया में जामिया विश्वविद्यालय के कुछ वीडियो चल रहे हैं, जिन पर हम कहते हैं कि दिल्ली पुलिस के पास वे वीडियो हैं। छात्रों के हाथों में पत्थर दिखाई दे रहे हैं, क्या वे छात्र हैं या अराजकता फैलाने के लिए बाहर से आए लोग हैं। अगर ये छात्र हैं तो फिर चेहरे क्यों छिपाए गए हैं?”

Related Articles

Back to top button