पश्चिम बंगाल: नादिया में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हाल ही में TMC छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां नादिया के चकदाह इलाके में BJP कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक बीजेपी कार्यकर्ता संतु घोष की गोली मारकर हत्या की गई है, वह हाल ही में TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। संतु घोष की हत्या से नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह को ट्रेनें रोकीं।

वारदात को शुक्रवार रात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद संतु घोष को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। BJP ने हत्या का आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया है। बता दें कि BJP पर भी कई बार TMC कार्यकर्ताओं पर अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगा चुकी है।

Related Articles

Back to top button