त्यागपत्र की अटकलों पर बोले राहुल गांधी, ‘’मैने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है और वह आप जानते हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगता है अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर ही मानेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस ट्वीट जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मना लेंगे, के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि ‘’मैने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है और वह आप जानते हैं।‘’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दोपहर 3.30 बजे कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button