कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की धूम, अमृतसर से अयोध्या तक श्रद्धा की गंगा

नई दिल्ली: आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आद देश भर में नदियों में पवित्र स्नान हो रहा है। अयोध्या में आज स्नान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गये हैं। आज अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है इसीलिए प्रशासन ने चाक चौबंद बंदोबस्त किए हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आज ही के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था जिसके बाद देवताओं ने लाखों दीये जलाकर दीवाली मनाई थी इसीलिए आज देव दीवाली भी मनाई जाती है।

मान्यताओं के मुताबिक आज ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार भी लिया था। आज ही के दिन गुरुनानक देव का जन्म भी हुआ था इसीलिए सिख समुदाय के लोग इसको प्रकाश दिवस और गुरु पर्व के रूप में मनाते हैं। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दीपदान करने का विशेष महत्व है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन दान करने से ग्रहों की समस्या को दूर किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button