दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल का आरएसएस पर हमला

New Delhi:राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में दाखिल हो गई है। आज सुबह राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से की। दक्षिण दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में दाखिल हुई।

दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस पर हमला बोला, कहा-आपके दिल में नफरत कब पैदा होती है, जब आपको डर लगता है। जब आपको डर नहीं लगता तो नफरत नहीं पैदा हो सकती और यही आरएसएस के लोग करते हैं। ये डर फैलाते हैं और फिर उस डर को नफरत में बदलते हैं। हम कहते हैं डरो मत और हम मोहब्बत फैलाते हैं।

यह यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे आश्रम चौक के पास जय देव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के कारण कई रास्तों पर जाम लगने की संभावना है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button