राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद में रखेंगे न्यू इंडिया का एजेंडा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद के लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में मोदी सरकार के आने वाले पांच साल में क्या करेगी इसके बारे में अवगत कराएंगे। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद ही दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होगी। 17 जून को शुरू हुए इस सत्र के शुरुआती दो दिनों में सांसदों ने शपथ ली और बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद होंगे।

Related Articles

Back to top button