मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उतरेंगे दिल्ली के रण में, करेंगे 5 सभाओं को संबोधित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उतरने वाले हैं। शनिवार को दिल्ली में उनकी 5 सभाएं निश्चित की गई हैं। सीएम योगी दिल्ली में करावल नगर, आदर्श नगर, नरेला, रोहिणी और बादली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारका और उत्तम नगर में सभा को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के सदर बाजार, चावड़ी बाजार और करोल बाग में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के लक्ष्मीनगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर और शाहदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और श्याम जाजू भी दिल्ली में दो-दो सभा करेंगे।

Related Articles

Back to top button