मनोज तिवारी का कांग्रेस-AAP से आग्रह, CAA के बारे में जनता को समझाएं

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि वे दिल्ली को जलने से रोकने के लिए लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में बताएं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दोपहर तीन बजे एक साथ तीनों दलों को आना चाहिए।

तिवारी ने ट्वीट किया, आइए अपनी दिल्ली को जलने से बचाएं। राजनीति से ऊपर उठकर मुस्लिम समाज के संशय और भ्रम मिटाने के लिए साथ आएं। मैं श्री सुभाष चोपड़ा जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को कल दोपहर तीन बजे सेंट्रल पार्क सीपी में मेरे साथ सीएए को समझने के लिए आमंत्रित करता हूं।

दिल्ली में अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और अभी भी लोग इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button