दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का निधन, PM मोदी-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का शनिवार को निधन हो गया है। उनकाे दिल को दौरा शनिवार को तीन बजकर 15 मिनट पर पडा और उनका निधन 3 बजकर 55 मिनट पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ढाई बजे होगा। वे सात दिनों से बीमार चल रही थीं। वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं। उनका 81 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। वे एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थीं। दिल्ली कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। वे दिल्ली प्रदेश की लगातार तीन बार 1998 से लेकर 2013 तक मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली की मोदी सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक रखा है। शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को कल दोपहर दो बजे कांग्रेस कार्यालय रखा जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन को दर्शन के लिए रखा जाएगा।

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घर पहुंचकर परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पुष्प चढाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाए।
– यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाए अौर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वे बहुत दुखी नजर आईं।
-भाजपा नेता विजय गोयल शीला दीक्षित के घर पहुंचे।
-शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनकी बहन के निवास पर लाया गया है।

Related Articles

Back to top button