तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव अमित शाह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे

नई दिल्ली। झारखंड (Jharkhand), महाराष्ट्र (Maharashtra ) और हरियाणा (Haryana) के विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्व में ही लड़ने वाली हैं। माना जा रहा है कि ये तीनों राज्य भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही मिलने वाला है। अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा में प्रचंड जीत दर्ज कराते हुए 303 सीटें पाई हैं। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था।

Related Articles

Back to top button