कर्नाटक विधानसभा शुक्रवार तक स्थगित, धरने पर बैठे BJP MLA

बेंगलुरु। एचडी कुमारस्वामी की सरकार कर्नाटक संकट (Karnataka crisis) के बीच आज मौजूदा रहेगी या नहीं, इसका फैसला होने वाला है।विधानसभा में सरकार ने प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गई है। इसमें आज होने वाले विश्वास मत से कर्नाटक की सियासी तस्वीर के पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

– कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसका मतलब विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी कल ही होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा है कि जब तक विश्व मत पर फैसला नहीं हो जाता तब तक उनके सभी विधायक सदन में ही रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के विधायक धरने पर बैठ गए।

– कांग्रेस ने दर्ज कराई विधायक श्रीमंत पाटिल के अपहरण की शिकायत। पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र।

– कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने अपने ही एमएलए श्रीमंत पाटिल के मुद्दे पर किया प्रदर्शन। कांग्रेस ने लगाया विधायकों को लुभाकर फंसाने का आरोप।

– कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष येदियु्रप्पा विधानसभा में बोले- अगर रात के 12 भी बज जाएं तो विश्वासमत परीक्षण आज ही होना चाहिए।

– बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल वजुभाई वाला से की मुलाकात।

– कर्नाटक कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल विधानसभा सत्र में चल रहे विश्वास मत प्रस्ताव में शामिल नहीं हुए। उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

-कर्नाटक मामले में लगातार हालात बदल रहे हैं। अब येदियुरप्पा के पीए का कहना है कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल से मिलेगा। हालांकि, उन्होंने समय के बारे में बात नहीं की है। दूसरी ओर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जो विधायक अस्पताल में है वो बुधवार शाम तक उनके ही साथ थे। ऐसे में बीजेपी उन्हें जानबूझकर दूर कर रही है और नाटक करवा रही है।

– कर्नाटक विधानसभा साढे चार बजे तक स्थगित कर दी है।

-एक पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष का नेता होने के बावजूद वह (बीएस येदियुरप्पा) राष्ट्र और कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार
-जाे विधायक सदन में नहीं हैं वे हैं- बैराठी बसवराज, मुनिरत्ना, एसटी सोमशेखर, रमेश जर्किहोली, श्रीमंत पाटिल, आनंद सिंह,द बी नागेंद्र, एमटीबी नागराज, बीसी पाटिल, महेश कुमथल्ली, प्रताप गौड़ा पाटिल, डॉ. सुधाकर, रोशन बेग, शिवराम हेब्बार रोशन बेग, आर शंकर, के गोपालैया, नारायण गौड़ा, एच विश्वनाथ और एन महेश सहित कुल 19 विधायक नहीं हैं।

– कर्नाटक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक 19 विधायक सदन में नहीं पहुंचे हैं। इससे सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
-कर्नाटक में विधानसभा प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस के श्रीमंत पाटिल और नागेंद्र विधानसभा में नहीं पहुंच पाए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का बागी विधायक आनंद सिंह भी अभी गोवा में ही हैं।

Related Articles

Back to top button