लगातार दूसरी बार UN महासचिव चुने गए एंतोनियो गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री रहे एंतोनियो गुतारेस को फिर से महासचिव नियुक्त किया है। उनका दूसरा कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। इससे पहले शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 193 सदस्यीय इस संस्था के।

इससे पहले, आठ जून को 15 सदस्यीय परिषद की बैठक में महासचिव के पद के लिए सर्वसम्मति से गुतारेस के नाम की सिफारिश वाले प्रस्ताव को अपनाया गया था। यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई थी, जिसमें यूएनएससी के स्थायी और असस्थायी सदस्य शामिल थे।

गुतारेस ने एक जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव का पदभार ग्रहण किया था और उनका पहला कार्यकाल इस वर्ष 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अगले महासचिव का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुतारेस ने इससे पहले संयुक्त् राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के तौर पर जून 2005 से दिसंबर 2015 तक अपनी सेवा दी थी।

Related Articles

Back to top button