पाकिस्तानी मंत्री फवाद हुसैन ने कहा, हम 2022 तक पहला अंतरिक्ष यात्री जरूर भेजेंगे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान 2022 तक अंतरिक्ष में पहला यात्री भेजने के लिए प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन उसकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के लिए चयन प्रक्रिया 2020 में शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि फवाद हुसैन ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन के आंशिक तौर पर असफल रहने के बाद भारत पर तंज कसा था।

बताया अंतरिक्ष यात्री चुनने का ‘मास्टरप्लान’

चंद्रयान-2 मिशन को लेकर कसा था तंज
आपको बता दें कि फवाद चौधरी ने चंद्रयान-2 मिशन के आंशिक तौर पर असफल रहने के बाद भारत पर लगातार तंज कसा था। हालांकि उनकी इस हरकत पर खुद उनके देश में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। हैरानी की बात यह है कि देर रात जैसे ही मिशन में थोड़ी गड़बड़ी आई, कुछ देर बाद फवाद का ट्वीट आ गया था। फवाद चौधरी की इस हरकत का समर्थन करने वाले भी कम न थे, लेकिन उनकी संख्या फवाद के विरोधियों से कहीं कम रही।

Related Articles

Back to top button