एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे वायुसेना के अगले अध्यक्ष

नयी दिल्ली। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे। रक्षा मंत्रालय ने एयर मार्शल वीआर चौधरी को वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि वर्तमान में वीआर चौधरी उप वायुसेना अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन आर.के.भदौरिया के रिटायर होने के बाद वीआर चौधरी पदभार ग्रहण करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी को वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वर्तमान के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया 30 सितंबर 2021 को रिटायर हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button