सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही हटाई गई थी सुरक्षा

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले में गोली मार दी गई। सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। यह घटना पंजाब पुलिस की ओर से सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला समेत तीन लोगों को गोली लगी। बता दें कि मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। पंजाब की मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जब अस्पताल लाया गया था, तब उनकी मौत हो चुकी थी।मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है।सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख व्यक्त किया। सीएम मान ने ट्वीट किया, “मैं सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर के उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।”

Related Articles

Back to top button