बम-बम भोले के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

श्रीनगर। जम्मू बेस शिविर से रविवार सुबह अमरनाथ यात्रियों ने बम भोले के नारों के साथ श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज सुबह निकल पड़े। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। अमरनाथ यात्रा जाने वाला पहला जत्था है। यात्रियों के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें किसी खतरे का डर नहीं है। उन्हें भगवान शिव और सेना पर पूरा भरोसा हैं। यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। सुरक्षा बलों ने चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी है और हर आने जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button