पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर UP CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- अपूरणीय क्षति

लखनऊ। पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में 73 साल की उम्र में आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमित चेतन चौहान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा। अभी 7 बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट बैठक होगी।’

चेतन चौहान अमरोहा के नोगवा से विधायक थे। चेतन चौहान योगी सरकार में सैनिक कल्याण,होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा मंत्री थे। जब योगी सरकार बनी तब खेल मंत्री थे। इसके पहले योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का भी कोरोना की वजह से मौत हो गई थी

चेतन चौहान के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दुख व्यक्त किया है। ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा है कि ‘पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान के निधन की जानकारी प्राप्त हुई। ईश्वर, उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।’

Related Articles

Back to top button