हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन

चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और एक बार राज्य सभा के लिए भी चुने गए थे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता हैं। निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button