पटना में शत्रुघ्न सिन्हा का रोड शो, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी मौजूद

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो में बिहार में यूपीए गठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख तेजस्वी यादव भी उनके साथ हैं।

भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ने यहां से मैदान में उतारा है। 19 मई को अंतिम चरण में यहां चुनाव होंगे।

Related Articles

Back to top button