झारखंड चुनाव: बागी हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सरयू राय, CM रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित 72 उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं आने से बेहद नाराज हैं। उनकी यह नाराजगी रविवार को बगावत में बदल गई जब उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे। झारखंड मंत्रिमंडल में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राय ने कहा कि वह जमशेदपुर (पूर्व) और जमशेदपुर (पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि उन्होंने 2014 के चुनाव में जमशेदपुर (पश्चिम) सीट से जीत हासिल की थी।

राय ने कैबिनेट मंत्री के पद से एवं विधानसभा की सदस्यता से रविवार की शाम अपना इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु को भेजे पत्र में रॉय ने कहा वह मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे रहे हैं और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। इससे पहले दिन में राय ने कहा था कि वह सोमवार को इस्तीफा देंगे। राय झारखंड कैबिनेट में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कल दोनों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करूंगा।’

Related Articles

Back to top button