खतरे के निशान से ऊपर यमुना, दिल्ली में बाढ का अलर्ट, 43 नावें तैनात

नई दिल्ली। हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है। मौजूदा समय यमुना नदी का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है।
मौसम विभाग ने कल शाम अलर्ट जारी कर कहा था कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक बारिश से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। हरियाणा में भारी बारिश के कारण यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण कई घरों के बेसमेंट में पानी घुस गया है।
गाडिय़ां पार्क करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निचले इलाकों में पानी भरने से लोग घर उंचाई पर शरण लेने को मजबूर हैं। जल स्तर बढऩे के कारण तटिय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के लिए यह बारिश बरदान साबित हो रही है।
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश के कारण सडक़ों पर जल भराव की स्थिति बन गई है। राजधानी में जल भराव के कारण सडक़ों पर गाडिय़ों और लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button