‘शिकारा’ बताने लायक कहानी : आमिर खान

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा को उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘शिकारा’ के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है और कहा है कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताए जाने की जरूरत थी। आमिर ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर के लिंक को साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, “विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। ‘शिकारा’ एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताए जाने की जरूरत है।”

यह फिल्म 1989 के उत्तरार्ध और 1990 की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button