सेंसेक्स ने लगाई एतिहासिक उछाल, पहली बार पार किया 50,000 का स्तर

नई दिल्‍ली। अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप की विदाई और जो बाइडेन की ताजपोशी पर अमेरिकी शेयर बाजारों ने गर्मजोशी दिखाई है। बुधवार को डाउ जोंस और एसएंडपी नए शिखर पर बंद हुए। इसका असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया। बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करते नजर आ रहे है। पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार पहुंचने में कामयाब रहा है। सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर को तय किया है। फिलहाल सेंसेक्स 275 अंकों की तेजी के साथ 50,065.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 78.50 अंक की तेजी के साथ 14720 के ऊपर नजर आ रहा है। बुधवार को सेंसेक्‍स 49792.12 अंक पर बंद हुआ था।

जो बाइडेन (Joe Biden) के अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने और ग्लोबल मार्केट से घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिला। सुबह 9.03 मिनट पर सेंसेक्स 257 अंक ऊपर 50,049.95 पर खुला। आज बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स के तिमाही नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button