अपनी किस्‍मत चमकानी हो तो इस होली राशि अनुसार चुने रंगों को

Holi Festival 2024:अपनी किस्‍मत चमकानी हो तो इस होली राशि अनुसार चुने रंगों को

Holi Festival: रंगों का त्‍योहार होली आने वाली है. होली को रंगों के साथ उमंग और उत्साह का पर्व भी माना जाता है.रंग जीवन में उल्लास भरते हैं. शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चयन किया जाए तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है. यही नहीं अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करेंगे तो, आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम हो सकता है. आइए जानते हैं, इस साल किस राशि के जातकों को किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए.

मेष राशि

मेष राशि के स्‍वामी मंगल हैं.इस राशि के लोगों का शुभ रंग लाल है. दरअसल, लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यह रंग आपके लिए शुभ साबित होगा. इस बार होली के शुभ अवसर पर लाल रंग से होली खेलना आपके लिए अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ रा‍शि के मालिक शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लिए शुभ रंग सफेद होगा.सफेद रंग वृषभ राशि वालों को सुख व शांति प्रदान करेगा. आप चाहे तो इस रंग से भी होली खेल सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्‍वामी बुध है. इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग भाग्यशाली साबित होगा. यह रंग आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. होली के पर्व पर आप हरे रंग का चयन कर सकते हैं.

कर्क राशि

चंद्रमा कर्क राशि का प्रतिनिधित्‍व करते हैं.इस राशि का शुभ रंग सफेद है.चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है.इस बार होली पर सफेद रंग से होली खेलना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. यह ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा है. आप इस बार होली पर इन रंगों का उपयोग करें. इन रंगों से आपको मानसिक सुख प्राप्त हो सकता है.

कन्या राशि

कन्‍या राशि के स्‍वामी केतु हैं.कन्या राशि का शुभ रंग गहरा हरा है. इसके साथ नीला रंग भी इन लोगों के लिए खास है. इस बार इन रंगों से होली खेलना आपके लिए शुभ होगा.

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है. इस बार होली पर आप पीले रंग का चयन कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. इस राशि के लोगों के लिए लाल और मैरून रंग शुभ माना जाता है. इस शुभ रंग का प्रयोग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है. इस राशि के लोगों को होली खेलते समय पीले रंग का उपयोग करना चाहिए.

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं. शनि के स्वामी होने के कारण इस राशि का शुभ रंग काला या गहरा नीला होता है. हालांकि, मैरून रंग भी मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. इसलिए इस राशि का शुभ रंग भी काला या गहरा नीला माना जाता है. आप इस बार होली के शुभ मौके पर इन रंगों का प्रयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. बृहस्पति का शुभ रंग पीला है. यह पीला रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा. इस बार होली पर आप इस रंग से होली खेल सकते हैं.

Related Articles

Back to top button