हिंसा पर यूपी पुलिस का एक्शन, समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ केस दर्ज, 3000 लोग हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली में CAA पर विरोध प्रदर्शन के कारण आज कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उन्हें अब खोल दिया गया है। दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है। आज जुम्मे की नमाज़ है, यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय जनता के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को बिहार बंद करेगी, ये विरोध नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ है।
नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ योगी सरकार सख्त ऐक्शन के मूड में है। संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदेशभर में करीब 3,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ राजधानी लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि हिंसा फैलाने वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल हाे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई हैं।

-दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है। आज जुम्मे की नमाज़ है, यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस को देखकर लोग ना भड़के, इसलिए पुलिस दूर ही रहेगी। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों को खोल दिए गए है। उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस 5 ड्रोन कैमरे से नज़र बनाए हुए है, धारा 144 सिर्फ 14 में से 12 क्षेत्रों में लगाई गई है। पुलिस कुछ इलाके में मार्च कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र बनाए हुए है।
-गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई की है, अभी तक 150 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 19 FIR दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Back to top button