फानी का पुरी में कहर, एक व्यक्ति की मौत, 240-245 किमी/घंटे की गति

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान फानी विकराल रूप धारण कर लिया है। तूफान आने से पहले ही भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी और समंदर में काफी ऊंची लहरें उठने लगी थीं। फानी तूफान ओडिशा तट से टकरा गया है। अब वह पश्चिम बंगाल की तरफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

LIVE…… यहां जानें, पल-पल की खबर
-ओडिशा के मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद भुवनेश्वर में बैठक कर रहे हैं।
– पुरी में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। श्रीकाकुलम में 20 मकान ढह गए हैं और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

– फानी तूफान उड़ीसा से पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ना प्रारंभ कर दिया है।
-आईएमडी हैदराबाद का कहना है कि ओडिशा के पुरी में 240-245 किमी/घंटे की गति से हवाए चल रही हैं, ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है। लैंडफॉल के बाद इसका असर कम होता जाएगा और यह पश्चिम बंगाल के तट की तरफ बढ़ जाएगा।
-फानी तूफान के पुरी में टकराने के बाद 175-185 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल रही हैं।

– ममता बनर्जी ने बंगाल में तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रात साढे आठ बजे तक यह तूफान टकरा जाएगा। कोलकता में एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है।

-फेनी चक्रवात के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर- 1938।
– मौसम विभाग के डायरेक्टर एचआर विश्वास का कहना है कि लैंडफॉल की प्रक्रिया 8 बजे शुरू हुई थी। इसे पूरा होने में 2 घंटे का समय लग सकता है।

– फानी के पुरी में टकराने के बाद 175-185 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल रही हैं।

-चक्रवात ‘ फानी’ के बाद के तूफान से निपटने के लिए भारतीय कोस्ट गार्ड ने विशाखापत्नम, चेन्नै, परादीप, गोपालपुर, हल्दिया, और कोलकाता में 34 टीमों को तैनात किया गया है। इसके इलावा विशाखापत्नम और चेन्नै में 4 कोस्टगार्ड शिप भी तैनात किए गए हैं।
– तूफान टकराने के बाद बिजली, संचार सेवाएं ठप पड गई हैं।

-भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी से फेनी तूफान ओडिशा तट से जा टकराया है। अगले 3 से 4 घंटे अहम हैं। इन दौरान तूफान का सबसे प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।

– 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
-भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है

ओडिशा में तूफान आज सुबह 10-11 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर में दस्तक देने वाला है। प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान को ध्यान में रखकर 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओडिशा में इस तूफान की चपेट में करीब 10 हजार गांव और करीब 52 कस्बे आ सकते हैे। इसकी रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने का अनुमान है। तूफान की गंभीरता काे देखते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टॉप-लेवल मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इसको लेकर मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। नौसेना और सेना को भी तैयार रखा गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

प्रचंड चक्रवाती तूफान फानी से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। फानी तूफान की चपेट में गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी व जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिले आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button